क्रिकेटर जितेश शर्मा ने शलाका मकेश्वर से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने शलाका मकेश्वर से शादी कर ली है। भारत के लिए अब तक 9 टी20I मैच खेल चुके जितेश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "इस क्रेज़ी दुनिया में, हमें 8.8.8 को अपना जीवनसाथी मिल गया।" सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे समेत कई क्रिकेटरों ने इस जोड़े को बधाई दी है।

Load More