क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए फर्ज़ी तस्वीर हुई वायरल
भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की एक एआई जेनरेटेड तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें उनके अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित भारत की टीम में चोट के कारण शामिल नहीं किया गया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया था।