क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली, जानें क्या है वजह
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी थी लेकिन अब यह शादी अगले साल फरवरी तक के लिए टल गई है। बकौल रिपोर्ट्स, रिंकू के बिज़ी शेड्यूल के चलते शादी को टाला गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे वाराणसी की जगह किसी अन्य स्थान पर डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।