क्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज से हुई सगाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने रविवार को लखनऊ के एक होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की। इस समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ऐक्ट्रेस-सांसद जया बच्चन समेत करीब 300 मेहमान शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद प्रिया सरोज पेशे से वकील भी हैं और 18 नवंबर को दोनों की शादी होगी।