क्रिकेटर रिंकू सिंह का सपा सांसद प्रिया सरोज संग हुआ रोका: रिपोर्ट्स
खेल पत्रकार देवेंद्र पांडे ने X पर बताया है कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी की मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज का रोका हुआ है। प्रिया मौजूदा सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं और वह सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। 25 साल की उम्र में सांसद बनीं प्रिया मौजूदा लोकसभा की दूसरी सबसे युवा सांसद हैं।