क्रिकेटर रिंकू सिंह ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ से की मुलाकात, तस्वीरें आईं सामने
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम को फूल भेंट किए और बैट पर उनका ऑटोग्राफ लिया। रिंकू ने 'X' पर लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बेहद गर्व महसूस हुआ...इस अवसर के लिए आभारी हूं।"