क्रिकेटर शिवम दुबे दूसरी बार बने पिता, पत्नी अंजुम खान ने बेटी को दिया जन्म
भारतीय क्रिकेटर व सीएसके के ऑल-राउंडर शिवम दुबे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अंजुम खान ने बेटी को जन्म दिया है। शिवम ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने बेटी का नाम मेहविश शिवम दुबे रखा है। गौरतलब है, कपल ने जुलाई 2021 में शादी की थी और उनकी पहली संतान (बेटा) का जन्म फरवरी 2022 में हुआ था।