क्रिकेटर शाहज़ेब भट्टी ने पाक क्रिकेट को कहा अलविदा, लगाया भ्रष्टाचार और राजनीति का आरोप
सियालकोट के 24-वर्षीय क्रिकेटर शाहज़ेब भट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सिस्टम में राजनीति, भ्रष्टाचार और कमज़ोर घरेलू ढांचे का आरोप लगाया। भट्टी ने कहा, "मेरा सपना पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना था...कायद-ए-आज़म ट्रॉफी फाइनल जिताने के बावजूद मुझे करीब 40 मैचों तक बेंच पर बैठाया गया...हालात ने मुझे क्रिकेट छोड़ने पर मजबूर कर दिया।"