क्रैक्स के पैकेट में निकली रबड़ की बॉल गले में फंसने से यूपी में 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
इटावा (यूपी) में रबड़ की बॉल कथित तौर पर गले में अटकने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। यह गेंद क्रैक्स के पैकेट में निकली थी और 'न्यूज़-24' के मुताबिक, इसको खाते वक्त बच्चा गेंद निगल गया जो उसकी श्वास नली में फंस गई। बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।