कुर्क होगा दिल्ली का हिमाचल भवन, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दिया आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा सेली हाइड्रोपावर परियोजना के लिए ठेका जीतने वाली कंपनी मोज़र बेयर को ₹64 करोड़ बकाया का भुगतान न किए जाने पर दिल्ली के हिमाचल भवन की कुर्की और नीलामी का आदेश दिया है। बकाया राशि ब्याज के साथ ₹150 करोड़ है। दरअसल, विरोध प्रदर्शनों के बीच हाइड्रोपावर परियोजना रद्द कर दी गई थी।