किर्गिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर ओश से हटाई गई लेनिन की प्रतिमा
किर्गिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर ओश से सोवियत संघ के संस्थापक व्लादिमीर लेनिन की विशाल प्रतिमा को अधिकारियों ने हटा दिया है। लेनिन की 23 मीटर ऊंची प्रतिमा को वर्ष 1975 में ओश में स्थापित किया गया था और उस समय किर्गिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा था। स्थानीय अधिकारियों ने प्रतिमा हटाने को नगर नियोजन की नियमित कार्रवाई बताया।