क्रीज़ पर पहुंचने के बावजूद आउट हो गईं हरलीन देओल, लापरवाही पर फैन्स ने की आलोचना
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल अपनी लापरवाही के चलते रन-आउट हो गईं। दरअसल, हरलीन क्रीज़ पर पहुंच गई थीं लेकिन जब गेंद विकेट पर लगी तब उनका बल्ला और पैर दोनों हवा में थे। फैन्स इसको लेकर उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। हरलीन ने 27 रन बनाए थे।