कोर्ट के आदेश के बावजूद कपूर के उत्पाद बेचने को लेकर पतंजलि पर लगा ₹4 करोड़ का जुर्माना

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कपूर के उत्पाद बेचने पर रोक वाले आदेश का 'जानबूझकर' उल्लंघन करने को लेकर पतंजलि आयुर्वेद पर ₹4 करोड़ का जुर्माना लगाया है। मंगलम ऑर्गेनिक्स ने 2023 में पतंजलि पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था जिसके बाद यह रोक लगी थी। मामले में कोर्ट ने इसी महीने पतंजलि को ₹50 लाख जमा करने को कहा था।

Load More