कोर्ट ने यूपी पुलिस के दारोगा की सैलरी से ₹50 काटने का दिया आदेश, क्या है वजह?

'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, बुलंदशहर (यूपी) के कोर्ट ने एक दारोगा की मई की सैलरी से ₹50 काटने का आदेश दिया है। दरअसल, एक फर्ज़ीवाड़ा मामले में बयान दर्ज कराने के लिए दारोगा नहीं पहुंचा जिसको लेकर कोर्ट ने कार्रवाई की। बकौल रिपोर्ट्स, दारोगा फिल्हाल आगरा में तैनात है और कोर्ट ने आगरा एसएसपी को कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

Load More