कोर्ट ने शराब नीति केस में CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट का संज्ञान लेकर केजरीवाल को भेजा समन
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई केस में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ा दी। वहीं, कोर्ट ने मामले में सीबीआई की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट का भी संज्ञान लिया और केजरीवाल व 'आप' नेता दुर्गेश पाठक सहित 6 को समन जारी किया। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुए थे।