कोर्ट में रोने लगी सोना तस्करी करते पकड़ी गई अभिनेत्री रान्या राव; बोली- सदमे में हूं
करीब 15 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान रोने लगीं। उन्होंने डीआरआई पर आरोप लगाया कि उन्हें पूछताछ के दौरान गालियां दी जा रही हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है। रान्या ने कहा, "मैं सदमे में हूं व भावनात्मक रूप से टूट गई हूं।"