क्रूड ऑयल की कीमत में तेज़ी आने से टूटे इंडिगो, स्पाइसजेट और एशियन पेंट्स के शेयर
ब्रेंट क्रूड वायदा सोमवार को बढ़कर लगभग $114/बैरल हो गया। इसके चलते इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में करीब 8% जबकि स्पाइसजेट में लगभग 6% की गिरावट आई। एशियन पेंट्स के शेयर 4% से अधिक गिरे। मनीकंट्रोल के अनुसार, निवेशकों को इन कंपनियों की बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव का डर सता रहा है।