क्रेडिट कार्ड बंद कराने में बैंक ने की देरी? रोज़ मिलेगा ₹500 का मुआवज़ा
RBI के नियमों के अनुसार, बकाया राशि न होने पर क्रेडिट कार्ड बंद करने के अनुरोध के 7-कार्यदिवस के भीतर बैंक को कार्ड बंद करना ज़रूरी है। देरी होने पर बैंक को कार्डधारक को कार्ड बंद होने तक ₹500/दिन का जुर्माना देना होगा। 7 दिन बाद भी कार्ड बंद न हो तो बैंक के प्रिंसिपल नोडल ऑफिसर से संपर्क करें।