क्रेडिट कार्ड बंद करवाने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
क्रेडिट कार्ड बंद करवाने से पहले ग्राहकों को उसकी बकाया राशि का पूरा भुगतान करना चाहिए। कार्ड बंद करने से पहले उससे जुड़े सभी ऑटो पेमेंट्स को रोक दें। क्रेडिट कार्ड के सभी रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करना ना भूलें। अगर लोन लेना हो तो क्रेडिट कार्ड बंद करने से बचें। पुराने के बजाय नए कार्ड को पहले बंद करें।