क्रेडिट कार्ड शेयर करना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कर्ज़ और खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट कार्ड शेयर करने से वित्तीय जोखिम जुड़े होते हैं। भारत में मुख्य कार्डधारक ही सभी खर्चों के लिए ज़िम्मेदार होता है इसलिए ऐड-ऑन यूज़र की ज़्यादा खर्च/भुगतान में देरी का असर सीधे उसके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे कर्ज़ बढ़ने, क्रेडिट स्कोर खराब होने और विवाद की स्थिति पैदा होने का खतरा रहता है।