क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल खर्च में कैसे हो सकती है बचत?
कई कंपनियां क्रेडिट कार्ड का पेट्रोल पंप पर इस्तेमाल करने पर कुछ फायदे देती हैं। कुछ कार्ड फ्यूल पर खर्च की गई रकम पर कैशबैक जबकि अन्य रिवॉर्ड पॉइंट देते हैं जिन्हें बाद में वाउचर या स्टेटमेंट क्रेडिट के रूप में भुनाया जा सकता है। कई क्रेडिट कार्ड पेट्रोल या डीज़ल पर लगने वाले सरचार्ज को हटा देते हैं।