क्रेडिट देना ज़रूरी है: डुआ लिपा के मुंबई कॉन्सर्ट में 'वो लड़की' गाना यूज़ करने पर अनु मलिक
सिंगर-कंपोज़र अनु मलिक ने इंटरनैशनल पॉप सिंगर डुआ लिपा द्वारा मुंबई के कॉन्सर्ट में 'वो लड़की जो सबसे अलग है...' गाना बिना क्रेडिट के मैशअप में इस्तेमाल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह सम्मान की बात है...लेकिन क्रेडिट देना ज़रूरी है...लोगों को पता होना चाहिए कि...यह अनु मलिक का गाना है व...इसे अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया है।"