क्रेडिट रिपोर्ट लॉक करना सही या गलत? जानें इसके फायदे और नुकसान
क्रेडिट रिपोर्ट लॉक करने से कोई भी बैंक/वित्तीय संस्था क्रेडिट-हिस्ट्री तक पहुंच नहीं पाती जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, लोन/क्रेडिट कार्ड आवेदन करते समय रिपोर्ट को अनलॉक करना ज़रूरी होता है ताकि बैंक ग्राहक की प्रोफाइल जांच सकें। बकौल विशेषज्ञ, अमूमन क्रेडिट रिपोर्ट लॉक रखनी चाहिए और ज़रूरत पड़ने पर अस्थाई रूप से अनलॉक करनी चाहिए।