सरकार ने डीज़ल व ATF निर्यात पर ₹7/लीटर बढ़ाया टैक्स, पेट्रोल पर की कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच सरकार ने 16-जुलाई से डीज़ल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। डीज़ल पर टैक्स ₹8.5 से बढ़ाकर ₹15.5/लीटर और ATF पर ₹7.5 से ₹14.5/लीटर कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स ₹4 से घटाकर ₹2.5/लीटर कर दिया गया है।