कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली 5 गलतियां
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर इवान लेविन ने ऐसी 5 चीज़ें बताईं जो उनके मुताबिक सेहत और लंबी उम्र पर गंभीर असर डाल सकती हैं। इनमें धूम्रपान करना, वैकल्पिक चिकित्सा के झांसे में आना, ज़्यादा शराब पीना व नुकसानदेह नशीले पदार्थों का सेवन करना, डॉक्टर से ज़्यादा अपनी कार के बारे में रिसर्च करना और गंभीर मोटापे को नज़रअंदाज़ करना शामिल हैं।