कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हाई बीपी के मरीज़ किस तरह से कम कर सकते हैं नमक का सेवन
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनूप के मुताबिक, नमक के अत्यधिक सेवन से हाई बीपी की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक इंसान को प्रतिदिन 1,500-2,000 मिलीग्राम नमक का ही सेवन करना चाहिए। बकौल डॉ. अनूप, नमक का संबंध केवल टेबल सॉल्ट से नहीं है बल्कि पैकेज्ड/फरमेंटेड/प्रोसेस्ड खाने, अचार, पापड़, चायनीज़ खाने में पाया जाने वाला सोडियम भी इसमें शामिल है।