कार्डियोलॉजिस्ट ने हाइपरटेंशन से बचने के लिए बताईं सोने से जुड़ीं 5 आदतें
गाजियाबाद के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव मीनोचा के अनुसार, अच्छी और नियमित नींद हाइपरटेंशन के खतरे को कम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए रोज़ एक तय समय पर सोएं-जागें, सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम रखें, रात में भारी भोजन, शराब व अधिक कैफीन से बचें और स्लीप एपनिया के लक्षण दिखें तो जांच कराएं।