कार्डियक अरेस्ट से हुई है फैशन इन्फ्लुएंसर इंशा घई के 29 वर्षीय पति अंकित की मौत
फैशन इन्फ्लुएंसर इंशा घई कालरा ने बताया है कि उनके 29-वर्षीय पति अंकित कालरा का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "लोग गलत कयास लगा रहे हैं...अंकित सेहतमंद थे और कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी।" इंशा ने लिखा, "अगर मुश्किल समय में परिवार का साथ नहीं दे सकते तो कम-से-कम फर्ज़ी खबरें न फैलाएं।"