कुर्ती व सलवार पहनकर MP में 2 युवकों ने की ATM काटने की कोशिश, सायरन बजने पर भागे
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में कुर्ती-सलवार पहनकर और दुपट्टे से मुंह बांधकर 2 युवकों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को काटने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान अचानक सायरन बजने पर वे भाग निकले। युवकों ने शटर बंद करने के बाद एटीएम बूथ में लगे कैमरों पर स्प्रे भी किया जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है।