कार्तिक आर्यन ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर किया बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। बकौल रिपोर्ट्स, अभिनेता ने कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के खिलाफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने दावा किया है कि ये प्लैटफॉर्म्स उनकी अनाधिकृत पहचान का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं।