कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपने ₹17.5 करोड़ के अपार्टमेंट को किराए पर दिया
बॉलीवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई स्थित अपने 1,912 वर्ग फीट के अपार्टमेंट को ₹4.5 लाख प्रति माह पर किराए पर दिया है। कार्तिक ने इस प्रॉपर्टी को अपनी मां माला तिवारी के साथ जॉइंटली ₹17.5 करोड़ में खरीदा और रजिस्टर करवाया था। यह फ्लैट जुहू इलाके में सिद्धि विनायक बिल्डिंग में स्थित है।