कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदीं 2 आलीशान प्रॉपर्टी: रिपोर्ट
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई के अंधेरी में 2 नई आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें से एक रेजिडेंशियल स्पेस है और दूसरा करीब 2,000 स्क्वायर फीट तक फैला एक कमर्शियल स्पेस है। कार्तिक आर्यन ने 2023 में जुहू में 2 अपार्टमेंट खरीदे थे जिनमें से प्रत्येक की कीमत ₹17.5 करोड़ से ज़्यादा थी।