'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म में कार्तिक आर्यन की ENTRY? विवेक अग्निहोत्री के साथ मिलाया हाथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता कार्तिक आर्यन 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब पर आधारित है और इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे। फिल्म में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि, अभी कार्तिक के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।