कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' देखकर प्रेरणा मिली थी: पैरालंपिक्स मेडलिस्ट नवदीप सिंह

पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में जैवलिन थ्रो- एफ41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले नवदीप सिंह ने बताया है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' देखकर उन्हें प्रेरणा मिली थी। नवदीप ने कहा, "पैरालंपिक्स के लिए जाते वक्त मैंने फिल्म देखी थी। फिल्म में दारा सिंह की लड़ाई देखकर उनके जैसा बनने की इच्छा हुई और बहुत प्रेरणा मिली।"

Load More