क्रोधित करने वाली घटना: पुणे में सरकारी बस में युवती के रेप मामले पर डिप्टी सीएम
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड में सरकारी बस में युवती से रेप के मामले में कहा है, "घटना बेहद शर्मनाक, दर्दनाक और क्रोधित करने वाली है।" वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। डिपो के 23 सुरक्षा गार्डों को निलंबित किया गया है।