कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर मुआवज़ा नीति बनाए केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के लिए मुआवज़ा नीति बनाने का आदेश केंद्र सरकार को दिया है। कोर्ट ने कहा, "यह मुआवज़ा 'नो-फॉल्ट पॉलिसी' आधार पर होगा...यानी इसे सरकार की गलती...नहीं माना जाएगा।" अदालत ने कहा कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट की जांच के लिए मौजूदा व्यवस्था ही जारी रहेगी।