कुरान के पन्ने जलाने को लेकर पाकिस्तान में 2 मुस्लिम महिलाओं पर ईशनिंदा का केस दर्ज
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कुरान के पन्ने जलाने के आरोप में 2 मुस्लिम महिलाओं पर ईशनिंदा का केस दर्ज किया गया है। स्थानीय इमाम काशिफ अली की शिकायत पर एक निजी स्कूल की प्राचार्या शहनाज़ खान और उसकी खानसामा शाज़िया करामात पर मामला दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, दोनों महिलाएं व उनका परिवार गांव छोड़कर भाग गया है।