क्रेन में फंसने के बाद हवा में लटक गया पैराग्लाइडर, चीन का वीडियो हो रहा वायरल
सिचुआन प्रांत (चीन) में तेज़ हवाओं के कारण नियंत्रण खोने के बाद एक पैराग्लाइडर 60 मीटर ऊंचे टावर क्रेन पर फंस गया। वह नीचे आ रहा था तभी उसके ग्लाइडर की डोरियां क्रेन के बढ़े हुए हिस्से में फंस गईं। बचाव अभियान के बाद पैराग्लाइडर को सुरक्षित बचा लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस्क्यू में 2.5 घंटे लग गए।