किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच फोन पर हुई बात, मंत्री ने कहा- हम विरोधी हैं दुश्मन नहीं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में गतिरोध खत्म करने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर बात की है। रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई। हमने एक खास मामले पर अनुरोध किया और दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की।" उन्होंने कहा, "हम भले ही राजनीतिक विरोधी हों लेकिन दुश्मन नहीं हैं।"