किरेन रिजिजू ने 'हम भी इंडिया हैं' वायरल गर्ल से की बात, कहा- पूरा भारत आपको प्यार करता है
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की वायरल गर्ल टिंकल गोगो से वीडियो कॉल पर बात की है। उन्होंने टिंकल से कहा, "आपको अब पूरा भारत प्यार करता है। आप दिल्ली आइए तो साथ में खाना खाएंगे।" दरअसल, टिंकल को एक शख्स द्वारा 'चाइनीज़' कहे जाने पर उन्होंने एक वायरल वीडियो में कहा था, "हम भी इंडिया हैं।"