क्रिप्टो और मीम कॉइन्स ने ट्रंप को किया मालामाल, 2025 में कमाए ₹13,000 करोड़ से ज़्यादा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले साल अपने परिवार के क्रिप्टो वेंचर्स और मीम कॉइन्स से $1.4 बिलियन (लगभग ₹13,000 करोड़) की कमाई की है। उनकी वित्तीय जानकारी से पता चला कि उनकी कंपनियों को क्रिप्टो वेंचर 'वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल' से $800 मिलियन मिले। वहीं, ट्रंप ने 'ट्रंप मीम कॉइन्स' की बिक्री से $635 मिलियन की कमाई की है।