कार पर पलटा रेत से भरा डंपर, कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा
जूनागढ़ (गुजरात) में हाईवे किनारे खड़ी कार पर रेत से भरे एक अनियंत्रित डंपर के पलटने का वीडियो सामने आया है। हालांकि, गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग बच गए। वीडियो में दिख रहा है कि डंपर को देखकर कार के पास खड़े दोनों लोग वहां से हट गए थे। वीडियो में कार पर रेत पलटी हुई दिखी।