कुर्बानी के जानवर हाज़िर हों: टी20 विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने पर मोहम्मद हफीज़
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज़ ने टी20 विश्व कप-2024 में सुपर-8 की रेस से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद X पर लिखा है, "कुर्बानी के जानवर हाज़िर हों।" उनके पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "कुदरत का निज़ाम है यह।" ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने वाला अमेरिका अगले दौर में पहुंच गया है।