कुर्बानी से पहले UP में भागते भैंसे ने मचाया उत्पात, पीछे दौड़ा पूरा मोहल्ला; सामने आया वीडियो
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक मोहल्ले का वीडियो सामने आया है जिसमें एक भैंसा उत्पात मचाते हुए भागते नज़र आ रहा है और मोहल्लेवासी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ते नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, भैंसे को बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाया गया था। खबर के मुताबिक, भैंसे ने एक वाहन को टक्कर मारकर उसके शीशे तोड़ दिए।