कोर्बिन बॉश ने रचा इतिहास, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी के बाद झटके 5 विकेट
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट में पहले शतक जड़ा और फिर पांच विकेट भी लिए हैं। वह विदेशी ज़मीन पर एक ही टेस्ट में यह कारनामा करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले घरेलू मैदान पर जिमी सिंक्लेयर, ऑब्रे फॉल्कनर और जैक कैलिस ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।