कैरेबियाई द्वीप पोर्टो रिको में ग्रिड फेल होने के कारण पूरे द्वीप में गुल रही बिजली

कैरेबियाई द्वीप पोर्टो रिको में मंगलवार को नए साल से पहले बड़े पैमाने पर बिजली गुल (ब्लैकआउट) रही। ऊर्जा कंपनी लुमा एनर्जी के मुताबिक, ब्लैकआउट होने के कारण 12 लाख से ज़्यादा ग्राहक प्रभावित हुए और बिजली बहाल होने में 24-48 घंटे लग सकते हैं। विद्युत उत्पादक कंपनी जेनेरा के अनुसार, ग्रिड फेलियर के कारण ब्लैकआउट की समस्या हुई।

Load More