कैरिबियन में 'बेरिल' तूफान से 10 लाख से ज़्यादा लोग हुए प्रभावित: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने बताया है कि कैरिबियन में 'बेरिल' तूफान से 10 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में तूफान से लगभग 40 हज़ार, ग्रेनेडा में 1 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा और जमैका में 9 लाख 20 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं।