कैरेबियन प्रीमियर लीग में गयाना एमेज़ॉन वॉरियर्स ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 1 वैध गेंद पर 22 रन बटोरे हैं। मैच के 15वें ओवर में गेंदबाज़ ओशाने थॉमस ने तीसरी गेंद नो-बॉल फेंकी, फिर वाइड डाली और अगली 2 गेंद फिर से नो-बोल फेंकी जिसपर दो छक्के पड़े। अगली गेंद लीगल थी और इसपर भी बल्लेबाज़ ने छक्का जड़ा।