कारोबारी संगठनों ने बताया- फ्लिपकार्ट व एमेज़ॉन कैसे देती हैं भारी डिस्काउंट
कारोबारी संगठनों ने बताया है कि फ्लिपकार्ट व एमेज़ॉन भारी डिस्काउंट के लिए नकदी इस्तेमाल करती हैं और बाज़ार में पकड़ बनाने के लिए निवेशकों की मदद से खर्चकर घाटा सहती हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) व ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स असोसिएशन के मुताबिक, इससे रिटेल कारोबारियों का बाज़ार में टिके रहना मुश्किल हो रहा है।