किराया न चुकाने पर बेंगलुरु का वन8 कम्यून आउटलेट हुआ बंद, पहले विराट कोहली से था जुड़ा
बेंगलुरु स्थित वन8 कम्यून रेस्टोरेंट को किराए का भुगतान न करने के कारण अदालत के आदेश के बाद बंद कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, किराए की बकाया राशि ₹2 करोड़ से अधिक हो गई थी। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इसके सह-मालिक रह चुके हैं और बार-बार नियमों के उल्लंघन के कारण उन्होंने इससे अपने ब्रैंड का नाम हटा लिया।